शुक्रवार, 2 मार्च 2018

रंग बिखरे हज़ार होली में


चढ़ गया है खुमार होली में,
बज उठा दिल का तार होली में।
रंग में रंगने से बचें कैसे,
हर तरफ है फुहार होली में।
आज कुछ और भा रहे हैं वो,
हुस्न में है निखार होली में।
बच्चे,युवा हों या बड़े-बूढ़े,
सब पे आया बहार होली में।
कोई लाया गुलाल कोई अबीर,
रंग बिखरे हज़ार होली में।
रंग के बदले रंग दीजे ज़रूर,
कुछ न रखिये उधार होली में।
दूर हो जाते हैं गिले-शिकवे,
रंग लाता है प्यार होली में।

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

जिंदगानी है.

--------------------------------
इश्क की फिर वही कहानी है,
एक दीवाना,इक दीवानी है.
इश्क हर दौर में रहा है जवां,
बात समझो न यह पुरानी है.
सिर्फ रूठो न यार समझो भी,
चार दिन की ही बस जवानी है.
हमने अब भी संभाल रखा है,
पास जो भी तेरी निशानी है.
तेरी यादों ने घेर रखा है,
शाम फिर आज कुछ सुहानी है.
पूरी दुनिया न तोड़ पायेगी,
दिल का रिश्ता तो आसमानी है.
'राज'उसने सही कहा था कभी,
साथ हो तुम तो जिंदगानी है.
-------------------------------
--------------------------------
عشق کی پھر وہی کہانی ہے،
ایک دیوانہ ، اک دیوانی ہے
عشق  ہر دور میں رہا ہے جواں،
بات سمجھو نہ یہ پرانی ہے
صرف روٹھو نہ یار سمجھو بھی،
چار دن کی ہی بس جوانی ہے
ہم نےاب بھی سنبھال رکھا ہے،
پاس جو بھی تیری نشانی ہے.
تیری یادوں  نے گھیر رکھا ہے،
شام پھر آج کچھ سہانی ہے
پوری دنیا نہ توڑپاۓ گی
دل کا رشتہ تو آسمانی ہے.
'راج'اس نےصحیح کہا تھا کبھی،
ساتھ ہو تم تو زندگانی ہے.

रविवार, 12 नवंबर 2017

मेरा दिल तो है.


ये आशिक पुराना मेरा दिल तो है,
तुम्हारा दीवाना मेरा दिल तो है.
तुम्हें दूसरों की ज़रुरत ही क्या,
तुम्हारा निशाना मेरा दिल तो है.
तेरे नाज़ अब भी उठाएगा कोई,
यही था बताना मेरा दिल तो है.
उन्हें भूल जाओ चले जो गए,
सितम और ढाना मेरा दिल तो है.
कभी उफ़ करेगा नहीं देख लेना,
कभी आजमाना मेरा दिल तो है.
तुम्हारे भी सीने में दिल एक है,
अगर हो लगाना मेरा दिल तो है.
हो सच्ची मोहब्बत की गर आरज़ू,
नहीं भूल जाना मेरा दिल तो है.

रविवार, 13 नवंबर 2016

मां का काला धन


उथला-पुथला सारा घर है,
मां का काला धन बाहर है।
खाकर अक्सर आधा-थोड़ा,
अपनी इच्छा मार के जोड़ा,
वो धन भी अब उसका नहीं है,
वाकिफ उससे सारा घर है,
मां का काला धन बाहर है।
बेटी की शिक्षा की खातिर,
शादी का खर्चा है जाहिर,
सबके लिए था सोचा मां ने,
अब उसके बंटने का डर है,
मां का काला धन बाहर है।
गुस्सा उस पर पति शराबी,
खुश है उसका बेटा जुआरी,
और सरकार के प्रश्न भी होंगे,
उसके धन पर सबकी नजर है,
मां का काला धन बाहर है।
घर की मरम्मत भी करनी थी,
फीस डाक्टर की भरनी थी,
मायके में भी कुछ खर्चा था,
अब तो आगे कठिन डगर है,
मां का काला धन बाहर है।

शनिवार, 12 नवंबर 2016

जी का जंजाल

चित्र साभार - amarujala.com
इस हुकूमत में हमारा मुल्क ये बेहाल है,
जेब में पैसा है फिर भी आदमी कँगाल है. 
पैन, के वाई सी ,आधार,महंगाई, मौसम का कहर,
देश की जनता की खातिर हर तरह का जाल है.
हर कोई उलझा हुआ है,हर कोई बेचैन है,
एम पी ,यू पी ,दिल्ली चाहे,चाहे फिर बंगाल है. 
बस क़तारों में गुज़रती है हमारी सुबह-ओ-शाम,
किस जगह का नाम लूँ हर जगह ये हाल है. 
अब बिना आधार के होता नहीं है कोई काम,
हर तरफ आपात  है निर्बलों का  काल है.
क्या कहें उसको बताओ जो किसी की न सुने,
आदमी मानें उसे या मान लें बेताल है.
अच्छे दिन का देखकर सपना बनाया था मगर,
मोदी की सरकार यारों जी का बस  जंजाल है. 

रविवार, 14 अगस्त 2016

देखिए तो सही

बन के इंसान देखिए तो सही,
कौन शैतान देखिए तो सही.
हो के मोहताज हाथ फैलाकर,
अपनी पहचान देखिए तो सही.
खत्‍म कीजे ये मजहबी झगडे़,
देश की शान देखिए तो सही.
चन्‍द रूपयों पे डोल जाता है,
अपना ईमान देखिए तो सही.
दिल यकीनन सुकून पाएगा,
करके एहसान देखिए तो सही.
हौसला है तो कुछ कठिन भी नहीं,
सब है आसान देखिए तो सही.
‘राज’सच में कलामे-रब है यह,
पढ़ के कुरआन देखिए तो सही.